24 अक्तूबर 2024 - 13:12
अमेरिका का दावा, रूस में उत्तर कोरिया ने भेजे 3000 सैनिक

'हमें इस बात के सबूत मिले हैं कि उत्तर कोरियाई सैनिक रूस गए हैं। वह वास्तव में क्या कर रहे हैं, यह देखना बाकी है। जबकि अमेरिका के घटक, दक्षिण कोरिया का कहना है कि उत्तर कोरिया ने रूस को 10 हजार सैनिक देने का वादा किया है।

रूस यूक्रेन की आग में जमकर बारूद झोंकने वाले अमेरिका ने अब उत्तर कोरिया के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए दावा किया है कि यूक्रेन केखिलाफ जंग के लिए नॉर्थ कोरिया अपने सैनिक भेज रहा है। अमेरिका ने दावा करते हुए कहा है कि हमारे पास इस बात के सबूत हैं कि नॉर्थ कोरिया ने रूस में 3 हजार सैनिक भेजे है। अमेरिकी युद्ध मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि अगर उत्तर कोरियाई यूक्रेन में रूस के साथ लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह बहुत गंभीर मामला होगा। उन्होंने कहा, 'हमें इस बात के सबूत मिले हैं कि उत्तर कोरियाई सैनिक रूस गए हैं। वह वास्तव में क्या कर रहे हैं, यह देखना बाकी है। जबकि अमेरिका के घटक, दक्षिण कोरिया का कहना है कि उत्तर कोरिया ने रूस को 10 हजार सैनिक देने का वादा किया है।